Pandit Deendayal Upadhyay के जीवन पर बनेगी बायोपिक,ये एक्टर नज़र आयेंगे मुख्य भूमिका में

Pandit Deendayal Upadhyay के जीवन पर बनेगी बायोपिक,ये एक्टर नज़र आयेंगे मुख्य भूमिका में
इस फिल्म में अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसका नाम है मैं दीनदयाल हूं। फिल्म की कहानी 1947 से 2014 तक दिखाई जाएगी। इस खास मौके पर अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रोल से काफी प्रेरित नजर आए।

उन्होंने बताया कि वे एक ऐसे दार्शनिक थे जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को एक नया आयाम देने का प्रयास किया और इस सरकार के कारण वे इस लक्ष्य में सफल भी हुए हैं। अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत के बीच का अंतर बहुत बड़ा है जो साफ दिखाई भी दे रहा है। इस फिल्म को लेकर अन्नू कपूर काफी उत्साहित हैं
दरअसल, कल यानी शुक्रवार को फिल्म मैं दीनदयाल हूं का मुहूर्त मुंबई में किया गया है।
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय जंक्शन के पास मृत पाए गए थे। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है। कई लोगों का मानना है कि उनके साथ कोई हादसा हुआ था। वहीं, कई लोगों का कहना है कि उसे मारकर वहां फेंका गया। इस मर्डर मिस्ट्री को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। 
उन्होंने बताया कि वे एक ऐसे दार्शनिक थे जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को एक नया आयाम देने का प्रयास किया और इस सरकार के कारण वे इस लक्ष्य में सफल भी हुए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Online Earn mony at home. घर बैठे पैसा कमाने का अवसर

Pathaan Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'पठान' का तूफान, 17वें दिन इतने करोड़ बटोरे

12 साल में 16 लाख लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिए आंकड़े